दिल्ली-NCR में 3 जुलाई को बदलेगा मौसम, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 08:09 PM • 02 Jul 2026

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली मे होगी झमाझम बारिश
दिल्ली मे होगी झमाझम बारिश
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवालों को जल्द ही चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग  के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी बचे हिस्सों, और हरियाणा व पंजाब के ज्यादातर इलाकों को पूरी तरह से कवर कर लिया है. मॉनसून के इस आगमन के साथ ही पूरी दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है. गुरुवार को भी दिल्ली-NCR में सुबह से समय कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई. वहीं इसके बाद पूरा दिन आसमान में बादलों को डेरा जमा रहा.

Read more!

दिल्ली में 3 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही दिन में बौछारें पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 3 जुलाई को दिल्ली-NCR के सभी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी के दायरे में दिल्ली के सभी जिले शामिल हैं. इनमें उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, केंद्रीय दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के साथ-साथ NCR के क्षेत्र जैसे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद भी शामिल हैं.

इन सभी जिलों में  हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना है. वहीं  शाम या रात के समय बारिश का एक और दौर आ सकता है. इस दौरान विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है, जो झोंकों के साथ बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो दिल्ली और इसके पड़ोसी जिलों में बारिश का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है. 4 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा, जहां नई दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम सहित सभी जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. इसके बाद 5 जुलाई से लेकर 8 जुलाई के दौरान भी दिल्ली के सभी क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और सुबह या पूर्वाह्न के समय बहुत हल्की से हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है, हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Health Scam: 10 लाख की मशीन 33 लाख में खरीदी! दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपए के महाघोटाले का क्या है सच ?