Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम, बारिश होगी या खिलेगा आसमान? जानिए IMD का अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 07:47 PM • 02 Oct 2026

Delhi Weather Update: 3 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जानिए दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में मौसम का हाल, हवा की रफ्तार और IMD का अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान.

Delhi Weather Forecast
दिल्ली मे 3 अक्टूबर को मौसम रहेगा सामान्य(सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इस बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक दिल्ली में 3 अक्टूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Read more!

3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, 3 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह 5:30 से 11:30 बजे के बीच उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हवाओं की रफ्तार 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. शाम 5:30 से रात 11:30 बजे के बीच पश्चिम दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR के सभी इलाकों में साफ रहेगा आसमान

3 अक्टूबर को दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. NCR में फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

IMD के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को भी दिल्ली में बारिश नहीं होगी और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. 6 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. 7 और 8 अक्टूबर को बारिश नहीं होगी, लेकिन आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

दिल्ली SIR: ओखला में इस पूरे परिवार को मिला नोटिस, मुस्लिम परिवार ने कैमरे पर बयां किया अपना दर्द