दिल्ली SIR: ओखला में इस पूरे परिवार को मिला नोटिस, मुस्लिम परिवार ने कैमरे पर बयां किया अपना दर्द

दिल्ली के ओखला में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत एक मुस्लिम परिवार को नोटिस मिलने पर 'दिल्ली तक' की टीम ने बातचीत की, जिसमें परिवार ने अपनी चिंताएं जाहिर कीं.

ADVERTISEMENT

पूरे परिवार के लोगों का नाम कटा
पूरे परिवार के लोगों का नाम कटा
Google CTA

राजधानी दिल्ली में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर सियासत और आम जनता की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस बीच ओखला विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इस पूरी प्रक्रिया पर बहस को और तेज कर दिया है. ओखला के एक मुस्लिम परिवार को SIR के तहत नोटिस मिलने के बाद 'दिल्ली तक' (Dilli Tak) की टीम ने जमीनी हकीकत जानने के लिए परिवार से खास बातचीत की. कैमरे के सामने इस परिवार ने अपनी परेशानियों और मन की बात खुलकर साझा की है.