Delhi Mausam News: दिल्ली-NCR में मानसून पूरी तरह मेहरबान बना हुआ है. लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को दिल्ली में दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. आपको बता दें फिलहाल, दिल्ली का मौसम मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश और असामान में छाए बादलों के चलते सुहावना बना हुआ है. IMD के अनुसार ये सिलसिला आने कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 30 जुलाई को अलर्ट वाले जिलों के नाम
मौसम विभाग ने 30 जुलाई को दिल्ली के सभी 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. लेकिन सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं रात के समय फिर से बहुत हल्की से हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उनमें उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा शामिल हैं. इसके अलावा सटे हुए NCR से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह से दोपहर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है
.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की रेखा और संबंधित मौसमी प्रणालियों के सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में भी दिल्ली-NCR के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 31 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य, नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली समेत सभी जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान रोजाना दोपहर या सुबह के समय रुक-रुक कर बहुत हल्की से हल्की बारिश की बौछारें पड़ती रहेंगी. इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 32°C से 35°C के आसपास ही बना रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर किसके आदेश पर चली थी पैलेट गन? संसद मार्ग थाने की जनरल डायरी से बड़ा खुलासा
ADVERTISEMENT


