दिल्ली-NCR में फरवरी का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही मौसम धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आ रहा है. कड़ाके की ठंड अब कम हो गई है, लेकिन सुबह और देर रात की ठंडी हवा लोगों को अभी भी सर्दी का अहसास करा रही है. दिन में धूप निकलने से तापमान थोड़ा बढ़ रहा है और मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि सुबह हल्की धुंध और दिन में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. दूसरी तरफ, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंता का विषय बना हुआ है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है.
ADVERTISEMENT
7 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को दिल्ली-NCR में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. दिन में 15–25 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 23–25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9–11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिल्ली-NCR में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.
जिलावार अलर्ट और मौसम स्थिति
दिल्ली के सभी जिलों- नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल दिल्ली, शाहदरा, साउथ-वेस्ट, साउथ-ईस्ट और NCR के गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा व गाजियाबाद में 7 फरवरी को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने, दिन में तेज हवाएं चलने और सुबह हल्की धुंध रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए “Be Aware” श्रेणी की सामान्य चेतावनी जारी की है, खासकर सुबह के समय धुंध और कोहरे को लेकर.
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. 8 फरवरी से आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है और सुबह धुंध देखने को मिल सकती है. 9 फरवरी से 12 फरवरी के बीच सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य रहने के बाद धीरे-धीरे 1–2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है.
दिल्ली-NCR AQI
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई. 6 फरवरी को शाम 4 बजे इन इलाकों में सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया.
- Shadipur- 285
- North Campus (DU)- 281
- Pusa- 278
- Mundka- 277
- Anand Vihar- 266
- Rohini- 266
- Bawana- 265
- Nehru Nagar- 262
- Jahangirpuri- 261
- Vivek Vihar- 258
यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली में 807 लोगों के लापता होने के बात के बीच पुलिस का दावा- हाथ लगे अहम सबूत
ADVERTISEMENT

