Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर, 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा! जानिए 7 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज हो गया है. 7 मार्च को राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो सामान्य से कई डिग्री अधिक है. IMD के अनुसार दिन में तेज धूप रहेगी जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है. जानिए 7 मार्च की वेदर रिपोर्ट.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है और आने वाले दिनों में भी इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. शुक्रवार 7 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. दिन के समय तेज धूप रहेगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और वेस्टर्न जेट स्ट्रीम का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है. 

Read more!

पिछले 24 घंटों का मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया. राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 3.4 डिग्री ज्यादा है. इस दौरान दिल्ली में बारिश नहीं हुई और दिन में करीब 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. दिन के समय तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.सुबह के समय हवाएं शांत रहने का अनुमान है, जबकि दिन में उत्तर-पूर्व से हल्की हवाएं चल सकती हैं. साफ आसमान और तेज धूप की वजह से दिन में गर्मी का एहसास बढ़ सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च को उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा सहित एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में मौसम साफ रहेगा.

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने की संभावना है. वहीं 9 मार्च से मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है और आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. 10 से 13 मार्च के बीच भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 

बारिश को लेकर क्या है अपडेट?

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका हल्का असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है. लेकिन राजधानी में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

कई इलाकों में AQI 300 के करीब

दिल्ली में मौसम के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है. 7 मार्च को सुबह 10 बजे तक कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा AQI मुंडका में 307 दर्ज किया गया. इसके अलावा द्वारका सेक्टर-8 में 293, वजीरपुर में 290, जहांगीरपुरी में 288, शादीपुर में 288 और आनंद विहार में 280 AQI दर्ज किया गया. वहीं मंदिर मार्ग में 278, पंजाबी बाग में 274, रोहिणी में 272 और विवेक विहार में 269 AQI रिकॉर्ड किया गया. 

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 'बिहारी' बोलना पड़ा भारी, युवक ने कसा तंज तो यात्रियों ने कोच के अंदर ही कर दी जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

    follow google news