Delhi Weather Today: 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश...दिल्ली-NCR के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया. इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई. इस बीच अब मौसम विभाग ने आज 8 अप्रैल के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में जानिए किन जिलों में आज बादल बरसेंगे और कब से शुरू होगी गर्मी की वापसी.

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today

संदीप कुमार

follow google news

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना बना हुआ है. बीते मंगलवार के यहां के कई इलाकों में सुबह से लेकर रात तक अच्छी बारिश दर्ज की गई. इस बारिश के साथ हल्की हल्की हवाएं भी चलीं, जिस कारण वातावरण में अचानक ठंडक बढ़ गई है. मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय है. यही कारण है कि अप्रैल के महीने में भी मौसम सुहावना एहसास करा रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज यानी दिल्ली-NCR  के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं. इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. 

Read more!

दिल्ली में 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली के लगभग सभी जिलों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और दोपहर के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन हवाओं की स्पीड कभी-कभी 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ये स्थिति उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में देखने को मिलेगी.

तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 और 9 अप्रैल को तापमान सामान्य से काफी कम रह सकता है, जिससे हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा. हालांकि, 11 अप्रैल के बाद से पारे में फिर से धीरे-धीरे 6-8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी शुरू होने के आसार हैं, जिससे गर्मी की वापसी होगी.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल की बारिश के बाद 9 अप्रैल से मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा और आसमान साफ रहने लगेगा. 10 से 13 अप्रैल तक दिल्ली के नजफगढ़, मयूर विहार, राजघाट, सफदरजंग और पालम समेत सभी क्षेत्रों में धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा. हालांकि, 10 और 11 अप्रैल को दिन के समय सतह पर 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 12 और 13 अप्रैल तक अधिकतम तापमान फिर से 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, इसलिए आने वाले दिनों में गर्मी के लिए तैयार रहें.

    follow google news