Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल…अब मौसम विभाग ने इस दिन के लिए जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश लोगों को कन्फ्यूज कर रही है. IMD ने 4-5 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आने वाले दिन अहम हो गए हैं.

Delhi Weather Alert:
Delhi Weather Alert

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर से बदलता नजर आ रहा है. महीने के पहले दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. इससे कभी गर्मी का एहसास हुआ तो कभी मौसम सुहावना हो गया. बता दें कि मार्च के दूसरे हफ्ते से ही मौसम ने आंख-मिचौली खेली हुई है कभी बारिश तो कभी घने बादल छाए रहते हैं. इस बीच अब नए महीने की शुरुआत के साथ ही अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में भी यही सिलसिला जारी रहने वाला है. 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

Read more!

दिल्ली में 2 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 2 अप्रैल को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसमें उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और दक्षिण शामिल है. हालांकि, राहत की बात यह है कि आज के लिए भारी बारिश या किसी बड़े तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. IMD के अनुसार आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग, पालम और लोदी रोड जैसे क्षेत्रों में 8 से 9 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई. इससे तापमान में थोड़ा ठंडक महसूस हुई.

तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं. वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना रहेगा.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 4 और 5 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 4 अप्रैल को दिल्ली के सभी जिलों, जिनमें नई दिल्ली, शाहदरा, गुड़गांव और नोएडा शामिल हैं, वहां दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद 7 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है, जो आने वाले सप्ताह में मौसम को एक बार फिर प्रभावित कर सकता है. 6 और 7 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे.

    follow google news