Delhi weather today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश और आएगा तूफान, जानिए IMD का अपडेट

Delhi NCR mausam update: दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम ने राहत भरा रुख अपनाया हुआ है, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा. मौसम विभाग ने 26 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. जानिए कब तक रहेगा सुहावना मौसम और कब आएगा नया बदलाव.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Delhi NCR weather update: दिल्ली एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. यहां पिछले कई दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है. किसी दिन यहां बारिश हो रही तो किसी दिन बादल ने धूप को रोका हुआ है. मौसम विज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिक होने के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने 27 मार्च तक के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, 24 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, दिन में धूप और बादलों की लुका-छिपी जारी रहेगी.

Read more!

24 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 24 मार्च को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है. इसमें  नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में जैसे इलाके शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पालम, सफदरजंग और लोदी रोड जैसे इलाकों में दिन के समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे मौसम में थोड़ी हलचल बनी रहेगी. हालांकि, राहत की बात ये है कि आज के लिए मौसम विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन इसके बाद भी बादलों की आवाजाही पूरे दिन बनी रहेगी.

वहीं तापमान की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है, जो इस बात का संकेत है कि रातें अब उतनी ठंडी नहीं रही हैं. सफदरजंग में वर्तमान तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम की हल्की गुलाबी ठंड के अलावा अब गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 26 मार्च को दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 26 मार्च को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत लगभग सभी जिलों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. इसके बाद 27 मार्च से मौसम फिर से साफ होने लगेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं फिर 29 मार्च को मौसम करवट ले सकता है.

    follow google news