Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच अब बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. ऐसे में फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी तपिश महसूस करने वाले दिल्लीवासियों के लिए मौसम का ये बदलाव राहत भरा भी हो सकता है. मौसम विभाग ने अनुसार आज भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. वहीं आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
17 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 17 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है. वहीं दिन बढ़ने के साथ आसमान में बादलों का डेरा रहेगा हैं. ऐसे में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने अनुसार, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में आज आसमान में बादल देखने को मिलेंगे.
वहीं तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अनुसार, 17 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर और शाम होते होते आसमान पूरी तरह से बादलों से भर जाएगा। वहीं सुबह के समय कुहासा रहेगा. 18 फरवरी को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर के समय कुछ स्थानों पर गरज/बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी। दोपहर के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की एक और बौछार हो सकती हैं. इसके बाद 19 से 22 फरवरी तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। लेकिन सुबह के समय कुहासा बना रह सकता है.
ADVERTISEMENT

