Delhi NCR weather update: होली के बाद से दिल्ली में मौसम के अलग अगल रंग देखने को मिल रहे हैं. यहां किसी हफ्ते आसमान बादलों से धिरे रहते हैं तो किसी हफ्ते चटक धूप देखने को मिलती है. इसके पीछे पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताई जा रही है. मौसम विज्ञानिकों की माने तो दिल्ली-NCR के आसमान पर बादलों की आवाजाही इसी वजह से शुरू हुई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने आज यानी 25 मार्च को लेकर मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, आज दिल्ली में धूप और छांव का मिला-जुला असल देखने को मिल सकता है. वहीं आने वाले दिनों में एक बार फिर दिल्लीवासियों को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT
24 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज 25 मार्च 2026 को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दिल्ली के प्रमुख जिलों जैसे उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बादलों की मौजूदगी से सीधी धूप का असर थोड़ा कम हो सकता है. इसके अलावा एनसीआर के शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. जहां शाम तक हल्की ठंडी हवाएं चलने से राहत महसूस की जा सकती है.
तापमान की बात करें तो दिल्ली में अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है. आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है. हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन के समय उमस और गर्मी का अहसास बढ़ेगा.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 26 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और नई दिल्ली समेत लगभग सभी जिलों में दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. यह सिलसिला 27 मार्च को भी जारी रह सकता है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से क्षणिक राहत मिलेगी. हालांकि, 28 मार्च से मौसम फिर से साफ होने लगेगा, लेकिन महीने के अंत यानी 29 मार्च को एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT


