Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. वेस्टर्न डिस्टेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने के कारण राजधानी के आसमान में बादल डेरा डले हुए हैं. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज 18 फरवरी को दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकती है. दरअसल IMD ने आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि, दिल्ली में सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के साथ होगी इसके बाद फिर आने वाले कुछ घंटों में छिटपुट बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT
18 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने मुताबिक, आज 18 फरवरी को दिल्ली के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे. इसमें उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय कुछ स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के क्षेत्रों में भी दोपहर के बाद हल्की बारिश की एक और बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है.
वहीं तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. 18 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रात की ठंड कम हुई है लेकिन विभाग ने सचेत किया है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों के मौसम की बात करे तो मौसम विभाग ने अनुसार 19 से 21 फरवरी के बीच दिल्ली का आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय कोहरा बना रहेगा. इन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे धीरे बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके बाद, 22 और 23 फरवरी को एक बार फिर आंशिक रूप से बादल छाने के आसार हैं. उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य दिल्ली सहित सभी जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी जबकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

