Delhi Weather Update: गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बता दिया अगले दिनों का पूरा हाल

न्यूज तक डेस्क

• 08:00 PM • 09 Sep 2026

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में सितंबर की गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. 10 सितंबर को गर्मी का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम करवट ले सकता है. 11 से 14 सितंबर के बीच बादल, गरज-चमक और बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-NCR में सितंबर की गर्मी के बीच बड़ा मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में सितंबर की गर्मी के बीच बड़ा मौसम अपडेट
Google CTA

Delhi NCR 10 September weather update: दिल्ली-NCR में सितंबर के महीने में मौसम के अलग-अलग मिज़ाज देखने को मिल रहे हैं. कभी दिन में तेज धूप और शुष्क हवाएं लोगों को परेशान करती हैं, तो कभी बारिश की संभावना से मौसम सुहावना होने लगता है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जिसमें बारिश की गतिविधि शून्य रही. उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिलने वाला है. इस बीच अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को पूर्वनुमान जारी किया है.

Read more!

दिल्ली में 10 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि, दिन के समय 20 से 25 किमी/घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जो शाम होते-होते 10 से 15 किमी/घंटे तक धीमी हो जाएंगी. 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 सितंबर से दिल्ली-NCR में मौसम की करवट देखने को मिलेगी. 11 से 14 सितंबर के दौरान दिल्ली के सभी जिलों (उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण, पूर्व, शाहदरा आदि) और नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान गरज-चमक और बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है. विशेष रूप से 12 सितंबर को शाम से रात के बीच हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर आ सकता है. 11 सितंबर के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ेें: सत्यनिकेतन हादसे के बाद CJP ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, सामने रखीं 7 मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम