Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी का काउंटडाउन शुरू…तेज हवाओं के बाद अब इस दिन से बढ़ेगा तापमान, जानिए पूरा मौसम अपडेट

Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में मौसम अब तेजी से करवट ले रहा है. हल्की राहत के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ पारा तेजी से चढ़ेगा, जिससे लोगों को अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. यहां सूरज के अपने तेवर तल्ख करने शुरू कर दिए हैं।  पिछले कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 10 अप्रैल को दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही कम रहेगी और मौसम साफ बना रहेगा. लेकिन इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार ये सिलसिला अगले दो दिन तक रहेगा. इसके बाद फिर मौसम साफ होने लगेगा.

Read more!

दिल्ली में 10 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 10 अप्रैल को दिल्ली के सभी प्रमुख जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली समेत नई दिल्ली के इलाकों में तेज धूप खिली रहेगी. आज के लिए विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. लेकिन विभाग ने लोगों को बदलते मौसम और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है.. NCR के शहरों जैसे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी आसमान साफ रहने के साथ-साथ दिन के दौरान सतह पर तेज हवाएं चलेंगी जिनकी गति 20-30 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

राजधानी में अब ठंड का प्रभाव खत्म हो चुका है, हलांकि, सुबह और रात में हल्की ठंडक का एहसास जरूर हो रहा है. वहीं तापमान की बात करें तो न्यूनतम में भी अब बढ़ोतरी देखी जा रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था, लेकिन आने वाले दिनों में यह सामान्य स्तर पर पहुंच जाएगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 7 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 9-10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ जाएगा.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

वहीं, आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 और 12 अप्रैल को भी दिन के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी. इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 13 अप्रैल से हवाओं की गति थोड़ी धीमी होने की उम्मीद है, लेकिन पारा चढ़ना जारी रहेगा. 15 अप्रैल तक यह 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू सकता है. खास तौर पर लोदी रोड, पालम और आयानगर जैसे इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है. राहत की बात यह है कि फिलहाल अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली मेट्रो में एक्टिव है 'हसीनाओं' का गैंग, धक्का-मुक्की के बीच मिनटों में उड़ाती हैं सोने की चेन, पहचान लीजिए शक्ल

    follow google news