Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव का दौर शुरू हो गया है. यहां एक ओर सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासा देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर दिन चढ़ने के साथ ही खिली हुई धूप लोगों को राहत दे रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की आहट से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है, जिससे दिल्ली के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है.
ADVERTISEMENT
25 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 26 फरवरी को दिल्ली और इसके आसपास के जिलों जैसे उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और गाजियाबाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध या कुहासा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. हवाओं की दिशा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी रहेगी, जिनकी गति दिन के समय 15 से 20 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.
वहीं पिछले 24 घंटों में सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के करीब है . विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. आने वाले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है. इसका साफ मतलब है कि अब रात और सुबह के समय होने वाली हल्की ठंड भी कम होने लगेगी.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 फरवरी से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा . इसके असर से 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच दिल्ली के अधिकतम तापमान में और उछाल आएगा, जो 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है . आने वाले दिनों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, मयूर विहार और नजफगढ़ जैसे इलाकों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के वक्त कुहासा दिखाई दे सकता है . 2 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मार्च की शुरुआत में गर्मी का एहसास और बढ़ जाएगा.
ADVERTISEMENT

