Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 5 अगस्त को इन इलाकों में बारिश होने का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 05:14 PM • 04 Aug 2026

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. अगले कई दिनों तक बादल, बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. जानिए किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर रहेगा.

दिल्ली-NCR में मानसून फिर हुआ मेहरबान
दिल्ली-NCR में मानसून फिर हुआ मेहरबान
Google CTA

Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना बना हुआ है. मंगलवार को हुई बारिश ने उमस और गर्म से राहत मिली. इस बीच अब मौसम विभाग ने दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, 7 अगस्त तक राजधानी और इसके आसपास वाले इलाकों में बारिश हो सकती है. यही वजह है कि मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अगर घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो छाता और रेनकोट साथ लेकर निकले. चलिए विस्तार से जानते हैं मौसम विभाग ने क्या अपडेट जारी किया है. 

Read more!

दिल्ली में 5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

 मौसम विभाग की के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में 5 अगस्त को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि] सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश इलाकों में एक-दो दौर की बहुत हल्की से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं. इसके अलावा रात के समय भी कई जगहों पर दोबारा बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी दिशा से 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

जानें येलो अलर्ट वाले जिलों के नाम

5 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली और इसके आसपास के NCR क्षेत्रों के लिए येलो जारी किया है. अलर्ट के दायरे में उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं. इसके अलावा, NCR के पड़ोसी जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है. 

दिल्ली में मानसून की क्या है स्थिति?

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ इस समय अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा से होते हुए पूर्व की ओर नागालैंड तक फैली हुई है. इसके अतिरिक्त, उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र  बना हुआ है, जिसके कारण दिल्ली-NCR में लगातार नमी और बारिश की स्थितियां बनी हुई हैं.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में आने वाले पूरे सप्ताह मानसून मेहरबान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. हालांकि, इस दिन के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन कोड (No Warning) जारी किया है. वहीं 7 और 8 अगस्त को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके बाद 9 और 10 अगस्त को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने का अनुमान है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह या दोपहर के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: 'अभिजीत दीपके को किया जाए गिरफ्तार...' दिल्ली DCP के ऑफिस पहुंचे फैजान अंसारी, शिकायत में लगाए गंभीर ये आरोप!