Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून रहेगा मेहरबान, अगले पांच दिनों तक बारिश को लेकर आया नया अपडेट 

न्यूज तक डेस्क

• 07:26 PM • 12 Aug 2026

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मानसून का असर लगातार बना हुआ है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अब मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. 13 अगस्त से राजधानी में हल्की बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. वहीं, 14 से 18 अगस्त तक भी बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल!
दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल!
Google CTA

Delhi Rain Alert: दिल्ली में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. हालांकि, बुधवार को दिल्ली-NCR में सुबह से ही धूप और बादलों की आवाजाही जारी रही, जिसके चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, 13 अगस्त को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.

Read more!

दिल्ली में 13 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं, सुबह से शाम के बीच दिल्ली के कई हिस्सों में बहुत हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं. बारिश के बावजूद दिन में उमस बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का अहसास परेशान कर सकता है.

दिल्ली में आने वाले दिनों का मौसम

वहीं आने वाले दिनों के मौसम की बाद करें तो 14 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और दोपहर से शाम के बीच कई इलाकों में फिर बारिश होने की संभावना है. 15 अगस्त को भी बादल छाए रहेंगे और सुबह से लेकर दोपहर तथा शाम तक हल्की बारिश के कई दौर हो सकते हैं. इसके बाद 16 से 18 अगस्त तक भी मौसम में बादलों का असर बना रहेगा और दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर होने का अनुमान है. इस दौरान तापमान भी सामान्य से बहुत ज्यादा ऊपर जाने की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें: DTC बसों में 16 अगस्त से पिंक टिकट होगा बंद, फ्री सफर के लिए बदल जाएगा नियम, जानिए अब कैसे मिलेगी सुविधा