12 से ज्यादा फोन,16 सिम और रेकी की वीडियो...दिल्ली पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु से 8 संदिग्धों को दबोचा गया है. ये आरोपी देश के प्रमुख शहरों में हमले की साजिश रच रहे थे. पकड़े गए संदिग्धों में 7 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं.

Delhi police special cell action
Delhi police special cell action

अरविंद ओझा

follow google news

Delhi police special cell action: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों को दहलाने की एक बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है. पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों से कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा था. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं.

Read more!

मेट्रो स्टेशनों पर लगे मिले थे विवादित पोस्टर 

पुलिस जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के समर्थन में पोस्ट की थी. मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद 7 और 8 फरवरी को दिल्ली और 10 फरवरी को कोलकाता मेट्रो स्टेशनों पर बुरहान वानी और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों का महिमामंडन करते हुए पोस्टर लगाए गए थे. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि पोस्टर लगाने वाले लोग कोलकाता से दिल्ली आए थे.

तमिलनाडु और कोलकाता में फैला था नेटवर्क

अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल की टीम ने कोलकाता से 2 और तमिलनाडु से 6 आरोपियों को पकड़ा है. तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार किए गए 6 आरोपी मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्ज्वल हैं के रूप में हुई है. ये सभी तिरुप्पुर के गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे. गिरफ्तार 8 संदिग्धों में 7 बांग्लादेशी नागरिक हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए छह संदिग्धों भारत के अलग-अलग शहरों की रेकी करने का आरोप है.

मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है शब्बीर अहमद लोन

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन उर्फ शब्बीर शाह है. शब्बीर वही आतंकी है जिसे 2007 में दिल्ली में फिदायीन हमले की साजिश रचते हुए पकड़ा गया था. इस दौरान उसके पास से एक AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे. इसके बाद 2017-18 में सजा पूरी करने के बाद वो देश से बाहर चला गया.  पुलिस ने अनुसार इस समय वो बांग्लादेश में बैठकर नेटवर्क को चला रहा है. जांच में ये भी पता चला है कि कोलकाता में एक महंगा फ्लैट किराए पर लेकर इस आतंकी मॉड्यूल का बेस बनाया गया था. इन संदिग्धों के मोबाइल से कई संवेदनशील जगहों के वीडियो भी मिले हैं, जिससे साफ होता है कि वे किसी बड़े हमले की तैयारी में थे.

सुरक्षा एजेंसियों जारी किया था अलर्ट

आपको बता दें कि इस घटना से एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर आतंकवादी हमलों की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया था. इसके बाद दिल्ली के लाल किले और चांदनी चौक पर सुरक्षा बढ़ा दिया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. अब मामले में दिल्ली पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया गया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी, UGC ने विश्वविद्यालय के नामों की लिस्ट की जारी

    follow google news