देश की राजधानी दिल्ली से अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी दिल्ली मेट्रो से, कभी डीटीसी बसों से, कभी दिल्ली की सड़कों से, तो कभी किसी रेस्टोरेंट या कैफे से हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है. दिल्ली की सड़कों पर दो लड़कियों के बीच ऐसी भयंकर लड़ाई देखने को मिली है, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. यह पूरा मामला दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस (CP) का बताया जा रहा है, जहां देर रात दोनों लड़कियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.
ADVERTISEMENT
कनॉट प्लेस में बीच सड़क पर हाथापाई
सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों दो लड़कियों की भयंकर लड़ाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस का है, जहां देर रात दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच भयंकर हाथापाई होने लगी. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियों ने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे एक-दूसरे पर हमला कर दिया और सरेराह भिड़ गईं.
कीचड़ में गिरकर एक-दूसरे को पीटा
यह लड़ाई इतनी भयंकर थी कि इन लड़कियों ने ना तो सड़क देखी और ना ही वहां जमा कीचड़ देखा. दोनों लड़कियां सड़क पर पड़े कीचड़ में एक-दूसरे को गिरा-गिराकर मारती हुई नजर आ रही हैं. इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन लड़ाई की गंभीरता को देखते हुए किसी ने भी बीच-बचाव करने या उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई. हालांकि, अभी तक सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा या दावा नहीं किया गया है कि आखिरकार इन दोनों लड़कियों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई थी और यह विवाद मारपीट तक कैसे पहुंच गया.
सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल
इस हैरान करने वाले वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोग इन लड़कियों की लड़ाई पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई लोग दिल्ली पुलिस को इस वीडियो में टैग करते हुए इन पर सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा, कई यूजर्स का यह भी कहना है कि इस तरह के लोग पब्लिक प्लेस (सार्वजनिक स्थानों) में ऐसी हरकतें करके दिल्ली की छवि को बुरी तरह से खराब करते हैं.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


