Delhi Viral Video: दिल्ली में मामूली टक्कर के बाद महिला ने सरेआम काटा बवाल, कैब ड्राइवर को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Delhi Viral Video: दिल्ली के द्वारका में मामूली सड़क हादसे के बाद बीच सड़क पर महिला ने कैब ड्राइवर को थप्पड़ मार दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला, पुलिस ने क्या कार्रवाई की, दोनों पक्षों की पहचान क्या है और आखिर थाने में कैसे हुआ समझौता.

Delhi Viral Video
Delhi Viral Video

वैशाली

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लोगों का गुस्सा किस कदर सातवें आसमान पर है, इसकी एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर दिल्ली के द्वारका इलाके से सामने आई है. यहां एक मामूली गाड़ी की टक्कर के बाद बीच सड़क पर न सिर्फ हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, बल्कि एक महिला ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक कैब ड्राइवर पर हाथ तक उठा दिया. सोशल मीडिया पर इस हाथापाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. घटना के दौरान मौके पर पुलिस और कई राहगीर भी मौजूद थे, लेकिन महिला का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था.

Read more!

बीच सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

यह पूरा मामला दिल्ली के द्वारका सेक्टर-1 पालम रोड का है. आरोप है कि यहां एक स्कोडा (Skoda) कार ने एक टैक्सी (कैब) को टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने के बाद जहां इस बात को शांति से निपटाया जा सकता था, वहीं स्कोडा कार सवार महिला ने अपना आपा खो दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह कैब ड्राइवर से न सिर्फ बदसलूकी और गाली-गलौज कर रही है, बल्कि बहस करते-करते अचानक आगे बढ़कर ड्राइवर के साथ सरेआम हाथापाई और मारपीट करने लगती है. वहां पुलिस की मौजूदगी और आसपास खड़े लोगों के सामने भी महिला लगातार हंगामा करती रही.

पुलिस को मिली थीं दो पीसीआर कॉल

सड़क पर चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. 27 जून 2026 को पुलिस को इस रोड रेज की घटना को लेकर दो पीसीआर कॉल मिली थीं. सूचना मिलते ही द्वारका साउथ थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई.

थाने पहुंचने के बाद सामने आई पहचान

थाने में पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों की पहचान हो सकी. पीड़ित कैब ड्राइवर की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के तिगड़ी का रहने वाला है. वहीं, दूसरी तरफ स्कोडा कार सवार शख्स की पहचान उज्जवल चौधरी के रूप में हुई है, जो ग्रेटर नोएडा का निवासी है. घटना के वक्त उज्जवल चौधरी के साथ ही वह महिला भी गाड़ी में मौजूद थी, जिसने सड़क पर जमकर बवाल काटा और ड्राइवर के साथ मारपीट की. पूछताछ में यह साफ हुआ कि उज्जवल चौधरी की स्कोडा कार से ही मोहित की कैब को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद यह पूरी बहस और हाथापाई शुरू हुई थी.

थाने में हुआ आपसी समझौता

बीच सड़क पर महिला द्वारा किए गए इस भारी हंगामे और मारपीट का अंत आखिरकार थाने में जाकर आपसी समझौते के साथ हुआ. पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने इस विवाद को कानूनी रूप देने के बजाय शांति से निपटाने का फैसला किया. स्कोडा कार सवार उज्जवल चौधरी ने कैब ड्राइवर मोहित की गाड़ी को हुए नुकसान की पूरी भरपाई की और उन्हें मुआवजा दे दिया. मुआवजा मिलने के बाद कैब ड्राइवर मोहित ने भी पुलिस को लिखित बयान दे दिया कि उनका मामला पूरी तरह से सुलझ चुका है और वह इस मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं. डीसीपी द्वारका की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है.

यहां देखें वीडियो

'क्या करेगा तू...?' दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में लड़की और लड़कों के बीच तीखी बहस, सरेआम गाली-गलौज का वीडियो वायरल!

    follow google news