Delhi SIR Notice Voter List: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान दिल्ली के करीब 33 लाख लोगों को नोटिस थमाए गए हैं. इस लिस्ट में आम नागरिकों के अलावा देश के कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों और दिल्ली के सबसे बुजुर्ग 125 साल के मतदाता का नाम भी शामिल है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT
125 साल के बुजुर्ग श्याम मुखेजा को मिला नोटिस
मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई लिस्ट के अनुसार, सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले 125 साल के श्याम मुखेजा को 'सेल्फ नेम मिसमैच' (Self Name Mismatch) के चलते नोटिस थमाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम मुखेजा इस लिस्ट के सबसे उम्रदराज वोटर हैं. चुनाव आयोग के पिछले निर्देशों के तहत 100 साल या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज किया गया था, जिसके तहत यह मामला सामने आया.
दिग्गज हस्तियां भी नोटिस की जद में आए
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 97 लाख से ज्यादा वोटर्स की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद करीब 33,000 ऐसे एनुमरेशन फॉर्म्स पाए गए जिनकी डिटेल्स साल 2002 के पुराने एसआईआर डेटा से मेल नहीं खा रही थीं. इस विसंगति के कारण सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि देश के कई नामचीन चेहरे भी नोटिस पाने वालों में शामिल हैं. इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री एल. के. आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और चुनाव आयुक्त एस. एस. संधू जैसे वीआईपी नाम शामिल हैं.
क्या वोटर लिस्ट से कट जाएगा नाम? चुनाव आयोग ने दी सफाई
इतने बड़े पैमाने पर नोटिस जारी होने के बाद आम जनता में नाम कटने को लेकर डर का माहौल बन गया था. हालांकि, चुनाव आयोग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए साफ कहा है कि नोटिस मिलने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. आयोग ने सभी प्रभावित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने और संबंधित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) के समक्ष सही दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा मौका दिया है.
30 सितंबर तक का समय, 4 नवंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से जारी है. नोटिस पाने वाले सभी मतदाताओं को 30 सितंबर तक अपने सही दस्तावेज जमा कराकर सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद सभी आवेदनों की जांच पूरी करके दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी. चुनाव आयोग ने अपील की है कि यदि किसी के पास ऐसा नोटिस पहुंचा है तो घबराने के बजाय तय समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लें.
कौन हैं 125 साल के वोटर श्याम मुखेजा?
दिल्ली की सदर बाजार विधानसभा सीट के रहने वाले श्याम मुखेजा का नाम एसआईआर नोटिस वाली सूची में शामिल है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्हें 'सेल्फ नेम मिसमैच' के कारण नोटिस जारी किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, 125 साल की उम्र के साथ वह इस सूची में सबसे उम्रदराज मतदाता हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi-Gurugram Metro: दिल्ली से गुरुग्राम सिर्फ 25 मिनट दूर! 1 घंटे का सफर होगा कम, जानें कब शुरू होगी सेवा
ADVERTISEMENT


