Delhi-Gurugram Metro: दिल्ली से गुरुग्राम सिर्फ 25 मिनट दूर! 1 घंटे का सफर होगा कम, जानें कब शुरू होगी सेवा

Delhi To Gurugram Metro: दिल्ली से गुरुग्राम का सफर अब और आसान होने वाला है. यशोभूमि (द्वारका) से गुरुग्राम के लिए बनने वाली नई डायरेक्ट मेट्रो लाइन का डीपीआर लगभग फाइनल हो गया है. 20 किलोमीटर लंबे इस अंडरग्राउंड रूट के बनने के बाद दिल्ली से गुरुग्राम सिर्फ 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. जानें पूरी रूट डिटेल.

ADVERTISEMENT

दिल्ली से गुरुग्राम का सफर होगा सिर्फ 25 मिनट!
दिल्ली से गुरुग्राम का सफर होगा सिर्फ 25 मिनट!
Google CTA

Delhi Metro News: अगर आप रोजाना काम या किसी अन्य सिलसिले में दिल्ली से गुरुग्राम का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आई है. फिलहाल दिल्ली से गुरुग्राम जाने में सड़क या मेट्रो के जरिए एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है, लेकिन जल्द ही यह दूरी घटकर सिर्फ 25 मिनट की रह जाएगी. द्वारका स्थित यशोभूमि से गुरुग्राम तक बनने वाली नई डायरेक्ट मेट्रो लाइन का संशोधित डीपीआर लगभग फाइनल हो चुका है.