Delhi Rain Alert: मौसम की इस बदलती करवट ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है. यदि आप 16 अगस्त को बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो छाता साथ रखना न भूलें. मौसम विभाग के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त को भी दिल्ली में सुहावने मौसम का दौर जारी रहेगा. आसमान में आमतौर पर घने बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं शाम से रात के दौरान भी एक बार हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 16 अगस्त के मौसम की बात करे तो इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, सुबह से दोपहर के बीच एक से दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद शाम से लेकर रात के बीच भी एक बार बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक इस दौरान पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. ऐसे में बारिश और हवाओं के चलते तापमान में आई गिरावट से उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.
दिल्ली में मानसून की स्थिति?
मौसम संबंधी संरचना की बात करें तो औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ वर्तमान में फिरोजपुर, रोहतक, उरई, सीधी, दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास के कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसके अतिरिक्त, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है और हल्की बारिश के दौरान हवा की गति को ध्यान में रखते हुए सामान्य सावधानी बरतने की सलाह दी है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों में भी मौसम का यह खुशनुमा मिजाज बरकरार रहने वाला है. 17 और 18 अगस्त को दिल्ली के सभी इलाकों जैसे कि नई दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बादल छाए रहने के साथ सुबह और शाम हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. 19 से 21 अगस्त के दौरान भी तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा और रुक-रुक कर बहुत हल्की बारिश की बूंदें राजधानी को भिगोती रहेंगी.
यह भी पढ़ें: क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम रुकवाने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई
ADVERTISEMENT


