Delhi Weather Update: दिल्ली में 18 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? बारिश, बादल और तापमान को लेकर IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

न्यूज तक डेस्क

• 04:31 PM • 17 Aug 2026

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. बादलों की आवाजाही के बीच अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 18 अगस्त को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 19 और 20 अगस्त को बारिश बढ़ने के संकेत हैं. जानें 22 अगस्त तक मौसम का पूरा हाल.

दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त को बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त को बारिश के आसार
Google CTA

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी बादल छा रहे हैं तो कभी हल्की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है. इस बीच अब माैसम विभाग ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है. वहीं मंगलवार की बात करें तो इस दिन दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

Read more!

दिल्ली में 18 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को दिल्ली में दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. वही तापमान की बात करें तो मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

क्या है मानसून की स्थिति?

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, मुजफ्फरनगर, बस्ती और पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. इसके अलावा उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन मौसमी सिस्टम के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल और बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. विभाग ने अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

वहीं आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 19 और 20 अगस्त को दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 31-33 और 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है. 21 और 22 अगस्त को भी बादल छाए रहने और दोपहर से शाम के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तापमान करीब 32-35 डिग्री के बीच रह सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला में DDA का बड़ा ऑफर: 1224 फ्लैट्स पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट! जानिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन