Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 2 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जानें बारिश को लेकर क्या बताया

न्यूज तक डेस्क

• 04:50 PM • 01 Sep 2026

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून का असर अभी बना हुआ है और मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी बादल तो कभी हल्की धूप के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. अब मौसम विभाग ने 2 सितंबर को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए दिल्ली और आसपास के शहरों में कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली-NCR के मौसम में फिर बदलाव के संकेत
दिल्ली-NCR के मौसम में फिर बदलाव के संकेत
Google CTA

Delhi NCR 2 September weather update: दिल्ली-NCR में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. आसपास के इलाकों में बने मौसम के सिस्टम की वजह से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी हल्की धूप निकल रही है तो कभी आसमान में बादल छा जा रहे हैं. हवाओं का रुख बदलने से तापमान में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इस बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, कल दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.

Read more!

दिल्ली में 2 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 2 सितंबर को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच शहर के कई हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है. दोपहर से शाम के दौरान भी कई जगहों पर हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. अगर तापमान और गर्मी की बात करें, तो 2 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस होगी.  इसके अलावा, NCR के पड़ोसी जिलों जैसे फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाज़ियाबाद में भी सुबह से दोपहर के बीच गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश और हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

यह पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana 2026: खाते में हर महीने आएंगे कैसे आएंगे 2500 रुपये? दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने से पहले जान लें ये बातें

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो 3 और 4 सितंबर को भी दिल्ली-NCR (उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, नोएडा, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम) में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. 3 और 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इसके बाद 5, 6 और 7 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Master Plan for 2047: टूटेगा पुराना मकान, मिलेगा नया फ्लैट... जानें मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा?