Delhi weather update: बारिश होगी या साफ रहेगा आसमान?... दिल्ली में 27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें IMD का अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 05:14 PM • 26 Sep 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली में 27 सितंबर को मिजाज कैसा रहेगा, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. राजधानी में अब बादल रह सकते हैं और बारिश की संभावना नहीं है. तापमान 21 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है. इसके बाद 28 सितंबर से मौसम साफ होने और तापमान बढ़ने के आसार हैं.

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाजा
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाजा
Google CTA

Delhi 27 September Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. मानसूनी हवाओं की विदाई और मौसम प्रणालियों में हो रहे बदलाव के बीच राजधानी में तापमान और आसमान के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम आम दिनों के मुकाबले थोड़ा ठंडा रहा.

इसी बीच मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

Read more!

दिल्ली में 27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के  बुलेटिन के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दिन आमतौर पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. तापमान के इस स्तर पर बने रहने से दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन रातों के समय तापमान में गिरावट के कारण मौसम सुहावना और हल्का ठंडा रहेगा. सफदरजंग, पालम, लोदी रोड, रिज और आयनगर जैसे विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान का रुख सामान्य स्तर के आसपास ही बना रहेगा. हालांकि, खबर लिखे जानें तक मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. 

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो 28 सितंबर और 29 सितंबर 2026 को दिल्ली के सभी जिलों (उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, शाहदरा) में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इसके बाद 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और शाहदरा समेत सभी जिलों में आसमान पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: पिता की मर्जी के खिलाफ मुस्लिम लड़के से शादी, अब 14 महीने बाद कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा