Delhi weather 30 August: मानसून की चाल और मौसम में लगातार हो रहे बदलावों की वजह से दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है. कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी हल्की धूप निकल आती है. हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. अब मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, फिलहाल दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है. हालांकि, हवा की रफ्तार और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 30 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 30 अगस्त को मौसम ज्यादातर साफ से लेकर बादल छाए रहने वाला रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन बारिश के आसार नहीं हैं. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम थोड़ा रूखा लग सकता है. वहीं, दिल्ली और NCR के प्रमुख शहरों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है. यानी फिलहाल भारी बारिश, तूफान या लू जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं. अगले 7 दिनों में भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
वहीं 31 अगस्त को भी मौसम 30 अगस्त की तरह ही रहेगा, जहां आसमान में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 से 37°C तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच रहेगा. हालांकि, सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. 1 सितंबर को दोपहर से शाम के बीच दिल्ली-NCR के लगभग सभी जिलों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 2 सितंबर को सुबह से दोपहर के दौरान हल्की बूंदों के साथ आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 34°C तक आ जाएगा और लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Gen Z के बीच सबसे पॉपुलर नेता कौन? CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने लिया इस नेता का नाम
ADVERTISEMENT


