Delhi Weather Update: दिल्ली में 6 सितंबर को फिर बरसेगा पानी! IMD ने जारी किया पूर्वनुमान, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

न्यूज तक डेस्क

• 08:45 PM • 05 Sep 2026

Delhi-NCR Weather Update:दिल्ली-NCR में मानसून की बारिश का असर 6 सितंबर को भी देखने को मिलेगा. इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. हालांकि, इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा. 7 सितंबर से बारिश पर ब्रेक लगने की संभावना है. जानिए 6 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम और अगले दिनों में कितना बदलेगा.

दिल्ली में रविवार को फिर बारिश के आसार
दिल्ली में रविवार को फिर बारिश के आसार
Google CTA

Delhi NCR 6 September weather update:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान नज़र आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तथा मध्य भारत से गुजर रही मानसून ट्रफ रेखा के असर से क्षेत्र में नमी बनी हुई है. इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

Read more!

दिल्ली में 6 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 6 सितंबर को दिन भर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कई हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक या बिजली कड़कने की संभावना बनी रहेगी. इसके बाद दोपहर से शाम के दौरान कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की और कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 5 से 20 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. इसके साथ ही NCR के प्रमुख शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में भी मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की बात कही गई है. हालांकि, खबर लिखे जानें तक मौसम विभाग को चेतावनी जारी नहीं की है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक,  6 सितंबर की बारिश के बाद दिल्ली-NCR में 7 सितंबर से मौसम शुष्क और साफ होने लगेगा. 7 सितंबर से 11 सितंबर के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. 7, 8, 9, 10 और 11 सितंबर को दिल्ली के आसमान में केवल आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 8 से 11 सितंबर के बीच 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 27°C के आसपास बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज के बाद अब निशु के पिता संजय आजाद का वीडियो वायरल, मामले में नया आया मोड़? जानें पूरा मामला