दिल्ली में अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है. मानसून की विदाई के साथ सुबह और रात के समय हल्की गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है. हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान अभी सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 7 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 7 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को दिल्ली का मौसम मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही वाला रहेगा. IMD की माने तो इस दिन शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में विभाग की तरफ से 7 अक्टूबर को किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया गया है. वहीं तापमान की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान दिन भर विभिन्न दिशाओं (दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पश्चिमी) से 10 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. वहीं आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों यानी 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी जिलों (उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, पूर्व, शाहदरा, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और नई दिल्ली) और एनसीआर के प्रमुख शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान पूरे क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21-23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 9 से 12 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 31-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. तापमान में इस गिरावट के चलते आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर वासियों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT


