महिला पत्रकार के साथ अभद्रता करने के आरोप वाले ACP विवेक भगत ने छोड़ा एडिशनल DCP का प्रभार, सरकार ने रोका प्रमोशन
महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों में घिरे ACP विवेक भगत ने निष्पक्ष जांच होने तक एडिशनल DCP का प्रभार लेने से इनकार कर दिया है.
ADVERTISEMENT

ACP विवेक भगत
दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विवेक भगत फिलहाल अपने मौजूदा पद पर ही बने रहेंगे. दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी के आरोपों के बीच उन्हें एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (अतिरिक्त DCP) का 'करंट ड्यूटी चार्ज' देने के आदेश को टाल दिया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक ये फैसला खुद विवेक भगत की गुजारिश पर लिया गया है. उन्होंने कहा है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष और संतोषजनक जांच पूरी नहीं हो जाती वे यह जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे.
