Delhi Weather News: दिल्ली में 8 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बारिश और तापमान को लेकर दिया ये अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 05:44 PM • 07 Oct 2026

Delhi Weather News: दिल्ली में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिन में हल्की धूप के साथ तापमान स्थिर है, लेकिन हवाओं का रुख बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को बादल रहेंगे. इसके बाद 9 अक्टूबर को बदलाव के संकेत हैं. जानिए दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा.

Delhi Weather Today
दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Weather News: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. फिलहाल यहां दिन के समय हल्की धूप और तापमान में स्थिरता बनी हुई है, वहीं हवा की गति और दिशा में आ रहे बदलाव से आने वाले दिनों में ठंडक का एहसास होने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच अब मौमस विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 8 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

Read more!

दिल्ली में 8 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को दिल्ली और उससे सटे क्षेत्रों में दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 से 35°C और न्यूनतम तापमान 22 से 24°C के बीच रहने का अनुमान है. 8 अक्टूबर को 24 घंटे के दौरान किसी प्रकार की बारिश दर्ज नहीं की जाएगी. हवा की गति की बात करें तो सुबह से लेकर रात तक दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10 से 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम थोड़ा बदल सकता है. 9 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन/बिजली चमकने की संभावना जताई गई है. हालांकि, 10 और 11 अक्टूबर को पुनः आसमान में आंशिक रूप से बादल बने रहेंगे परंतु बारिश की संभावना नहीं है. इसके बाद 12 और 13 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. आने वाले सप्ताहों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी और अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक न्यूनतम तापमान गिरकर 16°C के आसपास पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होगा CJP का प्रोटेस्ट? सस्पेंस के बीच आई बड़ी खबर