10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होगा CJP का प्रोटेस्ट? सस्पेंस के बीच आई बड़ी खबर

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी दी है. हालांकि अभी प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है और नई दिल्ली इलाके में BNS की धारा 163 लागू है. जानें 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर क्या है सस्पेंस.

ADVERTISEMENT

CJP Protest 10 October Latest Update
CJP Protest 10 October Latest Update
Google CTA

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से लगातार धरने और विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे है. बीते कल यानी 6 अक्टूबर को भी INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था, जिस दौरान खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इसी बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP भी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है. CJP ने ऐलान किया है कि 10 अक्टूबर को एक बार फिर से जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त(CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. इसी प्रोटेस्ट को लेकर आज CJP प्रवक्ता सौरव दास संसद मार्ग थाने में पहुंचे थे और वहां उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी है. लेकिन सवाल है कि क्या 10 अक्टूबर को CJP फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं? आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.