Delhi Weather Today: सुबह कोहरा, दिन में बादल...9 फरवरी को दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल, हल्का कोहरा और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसी बीच वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिली.

Delhi Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Delhi Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Alert: दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. 9 फरवरी से इसका प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों में पड़ सकता है. ऐसे में इसके प्रभाव से दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है. IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज सुबह के समय कई इलाकों में छिछला कोहरा छाया रहेगा. वहीं, फिर इसके बाद अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं अगर दिल्ली में दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर की बात करें तो इसमें शानिवार के मुकाबले रविवार को सुधार दर्ज किया गया. 

Read more!

9 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आज यानी 9 फरवरी को दिल्ली के उत्तरी दिल्ली, उत्तरपूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, पश्चिमी दिल्ली सहित कई इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. यहां सुबह की शुरुआत कुहासा /छिछला कोहरा से होगो. वहीं दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा.

वहीं तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान लगभग 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. वहीं, अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा. हालांकि 11 फरवरी को पारा लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली सहित लगभग सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे . इस दौरान सुबह के समय हल्की कुहासा या छिछला कोहरा भी देखने को मिल सकता है . 11 फरवरी से एक बार फिर आसमान साफ होने की संभावना है, लेकिन 14 फरवरी तक सुबह के समय कुहासे का सिलसिला जारी रहेगा . 10 और 11 फरवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की संभावना जताई गई है .

 

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में 7 फरवरी के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया है. पहले जहां कई इलाकों का AQI 260 से 280 के बीच था वहीं अब ये आंकड़े घटकर 200 से 240 के दायरे में आ गए हैं. CPCB के मुताबिक दिल्ली में सभी इलाकों में शाम 7 बजे तक AQI 300 के नीचे दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों में मुंडका और पूसा 227 रहा. वही सबसे कम AQI श्री अरविंदो मार्ग में दर्ज किया गया.

    follow google news