Delhi Weather Today: घना कोहरा और कम विजिबिलिटी... 3 फरवरी को ऐसे रहेगा दिल्ली का मौसम, IMD ने जारी की ये चेतावनी

Delhi Weather Alert: फरवरी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बाद अब घना कोहरा और ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने 3 फरवरी को धुंध, कम विजिबिलिटी और तापमान में गिरावट को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने तेवर दिखाने शुूरू कर दिया है. रविवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एनसीआर में हुई हल्की बारिश के बाद अब यहां के कई इलाके कोहरे और ठिठुरन की चपेट में है. वही इस बीच अब मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसारअ आज  3 फरवरी की सुबह दिल्ली की सड़कों पर धुंध नजर आएगी. ऐसे में इन इलाकों की विजिबिलिटी कम हो सकती है. इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे सर्दी का असर जारी रहेगा.वहीं रविवार को दिल्ली में हुई बारिश से दिल्लीवासियों को प्रदूषण की मार से मामूली राहत मिली. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम 4 बजे तक सिर्फ एक जगह को छोड़कर अन्य इलाकों में 300 से कम AQI दर्ज किया गया. 

Read more!

3 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आज यानी 3 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय दिल्ली के अधिकांश इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रहने का अनुमान है. इसमें नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जैसे जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है. कोहरे के कारण लाेगों को वाहन चलाने में सुबह के समय परेशानी का सामना कर सकता है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. हालांकि इसके बाद दोपहर के समय कोहरा छंटने की संभावना है लेकिन इसके बाद भी बादलों के कारण धूप हल्की रहेगी.

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह की ठंड काफी बढ़ जाएगी. 3 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे 'कोल्ड डे' जैसे हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का यह सितम जारी रहेगा. 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 4 और 5 फरवरी को भी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा, लेकिन आसमान मुख्य रूप से साफ होने लगेगा. हालांकि, राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी क्योंकि 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके प्रभाव से 6 और 7 फरवरी के आसपास दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है. तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है जिससे फरवरी के दूसरे हफ्ते तक अधिकतम पारा 24 से 25 डिग्री तक पहुंच सकता है.

प्रदूषण की मार से दिल्लीवालों को मामूली राहत

वहीं अगर दिल्ली की हवा की क्वालिटी की बात करे तो  यहां हवा की स्पीड बढ़ने से प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ है. इससे बीते दिन पहले की तुलना में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है. ऐसे में अब भी दिल्ली की हवा खराब कैटेगीर में बनी हुई है। दिल्ली की हवा शनिवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। हालांकि रविवार और साेमवार को प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को शाम चार बजे तक दिल्ली का ऐवरेज AQI 210 रिकॉर्ड किया गया.  इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। इस दौारा सिर्फ जहांगीरपुरी-इलाके का AQI 300 दर्ज किया गया. इसके अलावा अन्य इलाकों को AQI 300 से कम रहा. वहीं सबसे कम आया नगर में रिकॉर्ड किया गया.

दिल्ली में सबसे ज्यादा AQI वाले इलाके

नेहरू नगर- 291
आनंद विहार- 278
ओखला फेज-2- 278
वजीरपुर- 274
सिरीफोर्ट- 266
विवेक विहार- 264
आर के पुरम- 263
द्वारका सेक्टर-8- 257
चांदनी चौक- 248

दिल्ली में सबसे कम AQI वाले  इलाके

आया नगर- 127
लोदी रोड - 127
मंदिर मार्ग- 127
आईजीआई एयरपोर्ट T3- 139
पुसा - 148

    follow google news