Delhi Weather: अगर आप 10 अक्तूबर को दिल्ली की सड़कों पर निकलने या कोई ख़ास प्लान बनाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! अपनी अलमारी से छाता निकालकर गाड़ियां साफ करने वाले कपड़े के पास ही रख लीजिए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताज़ा भविष्यवाणी के मुताबिक, 10 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली के मौसम का मिज़ाज कुछ बदला-बदला सा रहने वाला है.
ADVERTISEMENT
मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर दिनभर बादलों का डेरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी और तेज़ हवाएं चल सकती हैं जो हल्की सिहरन और राहत दोनों साथ लेकर आएंगी. दिन का अधिकतम तापमान करीब 32°C से 34°C और रात का न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के आसपास रहने का अनुमान है.
ज़िलेवार मौसम का पूरा हाल
1. नई दिल्ली और मध्य दिल्ली (New Delhi & Central Delhi)
कनॉट प्लेस, करोल बाग और राजेंद्र नगर समेत लुटियंस दिल्ली और मध्य दिल्ली के आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के वक्त अचानक गर्जना के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के पूरे आसार हैं, जिससे दिनभर खिली धूप के बाद मौसम में ठंडक घुल जाएगी। इसके साथ ही चलने वाली तेज़ ठंडी हवाओं के कारण इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर शाम की सैर करने वाले लोगों को मौसम काफी खुशनुमा और सुहावना लगेगा.
2. दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (South & South-West Delhi)
पालम और आयानगर मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक साकेत, हौज खास, वसंत कुंज, द्वारका और आसपास के इलाकों में नमी का स्तर थोड़ा ज़्यादा रहने वाला है, जिससे सुबह के समय हल्की उमस महसूस हो सकती है. हालांकि, दोपहर बाद मौसम करवट लेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान सड़कों पर पानी जमने और विजिबिलिटी कम होने की संभावना को देखते हुए द्वारका, पालम और वसंत कुंज की तरफ गाड़ियाँ चलाने चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.
3. उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली (North & North-West Delhi)
रोहिणी, पीतमपुरा, नरेला, बवाना, मॉडल टाउन और जहांगीरपुरी क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर सबसे ज़्यादा देखने को मिलेगा, जहां सुबह से हल्की धूप-छांव का खेल चलता रहेगा. दोपहर होते-होते आसमान में घनघोर बादल डेरा जमा लेंगे और बवाना व नरेला जैसे खुले इलाकों में तेज़ झोंकेदार हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
4. पूर्व और उत्तर-पूर्व दिल्ली (East & North-East Delhi)
लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, आनंद विहार, शाहदरा, दिलशाद गार्डन और सीलमपुर समेत यमुना पार के इन इलाकों में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, हालांकि दोपहर के समय लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ सकता है. शाम ढलते-ढलते आसमान में काले बादलों की आवाजाही तेज़ हो जाएगी और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं, जिससे न केवल मौसम सुहावना होगा बल्कि आनंद विहार और आसपास की व्यस्त सड़कों पर धूल-मिट्टी से भी बड़ी राहत मिलेगी.
यमुना पार के इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा. यहां दोपहर के समय हल्की उमस महसूस हो सकती है, लेकिन शाम ढलते-ढलते बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और गरज के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं। बारिश से आनंद विहार और आसपास के इलाकों में धूल-मिट्टी से थोड़ी राहत मिलेगी.
5. पश्चिम दिल्ली (West Delhi)
जनकपुरी, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, उत्तम नगर, मुंडका. पश्चिम दिल्ली के बाज़ारों और आवासीय कॉलोनियों में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बीच-बीच में धूप खिलेगी, लेकिन शाम को आंधी जैसी तेज़ हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
मौसम में अचानक इस बदलाव की क्या है वजह?
मौसम वैज्ञानिकों और IMD के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर भारत में एक नया 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) सक्रिय हुआ है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में अचानक हवा की रफ्तार बढ़ गई है और बादलों ने डेरा जमा लिया है.
ये भी पढ़ें: 'जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन अवैध, कोई न जाए...', मस्जिद से मौलाना का ऐलान, VIDEO
ADVERTISEMENT


