Delhi weather 26 August: दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह भी बारिश हुई. इससे पहले सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश देखने को मिली थी. मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया और लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा. दिनभर दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना रहा. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी किया है और आने वाले एक सप्ताह के मौसम का पूर्वनुमान बताया है. ऐसे चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 26 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच शहर में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. बात करें गर्मी और तापमान की, तो बारिश के कारण फिलहाल दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली हुई है. हालांकि, IMD ने 26 अगस्त के लिए कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं NCR के सटे जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह से दोपहर के दौरान हल्की बारिश की संभावना है. अगर तापमान की बात करें तो 26 अगस्त को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32∘C से 34∘C और न्यूनतम तापमान 25∘C से 27∘C के बीच रहने का अनुमान है. आने वाले अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल?
आगे के दिनों की बात करें तो 27 अगस्त को दिल्ली के उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, नई दिल्ली और शाहदरा समेत लगभग सभी जिलों में दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश हो सकती है और तापमान 34∘C से 36∘C तक जाएगा. इसके बाद 28 और 29 अगस्त को राजधानी के लगभग सभी हिस्सों (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य दिल्ली आदि) में आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. वहीं 30 और 31 अगस्त से एक बार फिर से दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बादल छाने के साथ दोपहर व सुबह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
यही भी पढ़ें: Delhi Masterplan 2047: दिल्ली में 175 KM की नई मेट्रो लाइन का प्लान! जानें कहां-कहां पहुंचेगी मेट्रो
ADVERTISEMENT


