Delhi Masterplan 2047: दिल्ली में 175 KM की नई मेट्रो लाइन का प्लान! जानें कहां-कहां पहुंचेगी मेट्रो
Delhi Master Plan 2047 metro blueprint: दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के तहत दिल्ली मेट्रो का दायरा 695 किलोमीटर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान के 416 किमी नेटवर्क में 279 किमी का इजाफा होगा, जिसमें 104 किमी पर काम चल रहा है और 175 किमी की नई लाइनों की योजना बनाई जा रही है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में 175 KM की नई मेट्रो लाइन का प्लान!
Delhi Masterplan 2047 Metro Network: साल 2047 में जब देश अपनी आजादी का 100वां साल मना रहा होगा, तब देश की राजधानी दिल्ली की तस्वीर कैसी होगी? इसका पूरा ब्लूप्रिंट 'दिल्ली मास्टर प्लान 2047' (Delhi Masterplan 2047) में तैयार कर लिया गया है. दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली 'दिल्ली मेट्रो' (Delhi Metro) इस मास्टर प्लान का सबसे अहम हिस्सा है. चलिए जानते हैं मास्टर प्लान 2047 के तहत मेट्रो के होने वाले विस्तार की पूरी जानकारी है.
