Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान, जानें पूरा अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 07:20 PM • 02 Aug 2026

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होगी. 4 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. जानिए अगले कई दिनों तक कैसा रहेगा राजधानी का मौसम.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Weather Alert: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसूनी हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है. लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को अब राहत मिल रही है. इस बीच अब  मौसम विभाग दिल्ली के मौसम को लेकर दौनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार अनुसार, 3 अगस्त को राजधानी के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा. कई जगह रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और वीकेंड के साथ नए हफ्ते की शुरुआत भी सुहावने मौसम के बीच हो सकती है.

Read more!

दिल्ली में 3 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर तक कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद शाम से लेकर रात के समय भी कुछ स्थानों पर फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान सामान्य बना रहेगा और तेज गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी रहेगी और इसकी रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

वहीं आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 3 अगस्त के बाद भी दिल्ली-NCR में मानसूनी गतिविधियां थमने वाली नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके असर से 4 अगस्त को बारिश में थोड़ी तेजी आ सकती है और सुबह से दोपहर के बीच ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है. इसके बाद 5 अगस्त से लेकर 8 अगस्त के दौरान भी रोजाना आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह तथा शाम के समय रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा, वेल्डिंग मशीन से जोड़े जा रहे बैरिकेड्स...क्या फिर शुरू होने वाला आंदोलन?