Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में फिर बड़ा बदलाव... अगले 7 दिनों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 07:14 PM • 06 Sep 2026

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. अब मौसम विभाग ने 7 सितंबर से आगे का पूर्वानुमान जारी किया है. राजधानी में कब बारिश होगी और कब मौसम साफ रहेगा? तापमान में कितना बदलाव आएगा, जानिए अगले सात दिनों के मौसम का पूरा हाल.

दिल्ली के मौसम में फिर बड़ा बदलाव.
दिल्ली के मौसम में फिर बड़ा बदलाव.
Google CTA

Delhi NCR 7 September weather update: मानसून की वजह से दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है. दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के असर से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. ऐसे में इस दौरान ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, हवा में नमी बनी रहने से दिन के समय मौसम कभी सुहावना तो कभी उमस भरा महसूस हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में बारिशका सिलसिला थमने वाला है.

Read more!

दिल्ली में 7 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को राजधानी में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने या बिजली कड़कने की संभावना बनी हुई है. दोपहर से शाम के बीच भी कुछ जगहों पर फिर से बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान हवाएं मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. हालांकि, खबर लिखे जाने तक मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी नहीं जारी की है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

वहीं आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 8 सितंबर से दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में ब्रेक लगने की संभावना है. 8, 9 और 10 सितंबर को मौसम विभाग ने किसी भी तरह की बारिश न होने का अनुमान जताया है और इन दिनों आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 11 और 12 सितंबर को फिर से आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह 31°C से 35°C के आसपास बना रहेगा.

यह भी पढ़ें:  'ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया...' दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर पड़ोसी महिला ने सुनाया हादसे का खौफनाक मंजर