'ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया...' दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर पड़ोसी महिला ने सुनाया हादसे का खौफनाक मंजर
South Delhi PG collapse News: दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने के बाद मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बड़ा खुलासा किया है. लगातार दो दिनों की बारिश और जर्जर हालत के बीच बेसमेंट में काम चल रहा था. पड़ोस में रहने वाली महिला ने घटना का खौफनाक मंजर बयां किया है.
ADVERTISEMENT

त्य निकेतन हादसे पर चश्मदीद महिला का खुलासा
Satya Niketan building collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने के बाद पड़ोस में रहने वाली चश्मदीद महिला ने घटना का खौफनाक मंजर बयां किया है. चश्मदीद के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक इतनी तेज आवाज हुई जैसे भूकंप आ गया हो. महिला ने बताया कि कुछ ही पलों में पूरी 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभराकर नीचे गिर गई.
