Delhi NCR 8 September weather update: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने कम दबाव के क्षेत्र, मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ जैसी विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत तो मिली है. इस बीच अब आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है. ऐसे में जानिए कैसा रहेगा कल और 13 सितंबर तक मौसम का हाल?
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 8 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 8 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश का दौर थमने का अनुमान है. इस दिन दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है. इसके साथ ही दिन के अलग-अलग समय पर उत्तर-पश्चिमी दिशा से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं NCR के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है. तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 और 10 सितंबर को भी उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरी दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश नहीं होगी. हालांकि, 11 सितंबर से मौसम एक बार फिर बदलेगा. 11 से 13 सितंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी, मध्य दिल्ली और NCR के जिलों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह, दोपहर तथा रात के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, फरार चल रहे सत्य निकेतन के मालिक हरिराम को पुलिस ने पकड़ा
ADVERTISEMENT


