Delhi Weather Update: आंधी-तूफान के साथ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश की संभावना

न्यूज तक डेस्क

• 05:39 PM • 14 Oct 2026

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदलने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 15 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज झोंकेदार हवाएं चलने की पूरी संभावना है.

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिज़ाज अब बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम में हलचल देखने को मिल रही है. यहां पिछले कुछ दिनों से हल्की गर्मी और उमस का अहसास हो रहा था, वहीं अब आसमान में बादलों का डेरा जमने लगा है. मौसम में आ रहे इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होने लगेगा.

Read more!

दिल्ली में 15 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 15 अक्टूबर को आमतौर पर आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. दोपहर से शाम के बीच राजधानी के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश भी दर्ज की जा सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज झोंकेदार हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके साथ ही मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी पूरी संभावना जताई गई है. रात के समय भी कई इलाकों में हल्की बारिश और गर्जना की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को लिए कोई अपडेट जारी नहीं किया है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 अक्टूबर को भी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने की संभावना है. इस दिन भी अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. हालांकि, 17 अक्टूबर से मौसम में सुधार आने लगेगा और आसमान आंशिक रूप से साफ होने लगेगा. इसके बाद 18 से 20 अक्टूबर के दौरान दिल्ली में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा, हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी (32-34 डिग्री सेल्सियस) और रात के समय हल्की ठंडक (18-20 डिग्री सेल्सियस) का अहसास बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: 'सरकार कभी अपने से अलग राय भी सुन लिया करें'...कौन हैं जज नेहा मित्तल जिन्होंने प्रवेश वर्मा को दिया झटका?