Delhi Weather Today: धुंध, ठंड और तेज हवाएं… दिल्ली में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम, जानिए पूरी वेदर रिपोर्ट

Delhi Weather Alert: दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय पछुआ जेट स्ट्रीम के असर से सुबह धुंध और ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान में तापमान, कोहरे और प्रदूषण को लेकर अहम संकेत दिए गए हैं, जो आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकते हैं.

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय पछुआ जेट स्ट्रीम और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की आहट ने मौसम वैज्ञानिकों को सतर्क कर दिया है. फिलहाल दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासे की चादर नजर आ रही है. इससे यहां एक बार फिर ठंडक का अहसास बढ़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज यानी  8 फरवरी को आसमान के साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह की धुंध आपकी यात्रा की गति थोड़ी धीमी कर सकती है. वहीं, दिल्ली में शनिवार शाम 6 बजे के आसपास प्रदूषण में मामूली सुधार देखने को मिला. यहां इस समय सभी इलाकों में AQI 300 के नीचे दर्ज किया गया.

Read more!

8 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 8 फरवरी को दिल्ली के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय नई दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली में कुहासा छाया रहेगा. इसके अलावा, एनसीआर के प्रमुख शहरों जैसे गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कुहासा दर्ज किया जा सकता है. इसके बाद बाद दिन भर धूप खिली रहेगी. विभाग ने आज के लिए किसी विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.

दिल्ली में तापमान की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. हालांकि, 9 फरवरी से तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे सुबह और रात की ठंड थोड़ी बढ़ सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान सतह पर 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जो ठंडक को बनाए रखेंगी.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 9 और 10 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और सुबह के समय छिछला कोहरा परेशान कर सकता है. मध्य दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जैसे इलाकों में 11 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा बना रहेगा. तापमान की बात करें तो 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) हो सकता है, जिससे अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. 12 और 13 फरवरी को एक बार फिर आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन सुबह के समय कोहरे का सिलसिला जारी रहेगा.

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

अगर प्रदूषण की बात करे तो 7 फरवरी यानी शनिवार को इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिला. CPCB के मुताबिक दिल्ली में सभी इलाकों में शाम 6 बजे तक AQI 300 के नीचे दर्ज किया गया. इसमें सबसे अधिक मुंडका में 286, पूसा में 279 AQI रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम आईजीआई एयरपोर्ट (टी-3) और श्री अरबिंदो मार्ग पर दर्ज हुआ.

सबसे ज्यादा AQI वाले इलाके

  • नॉर्थ कैंपस डीयू - 275
  • शादिपुर - 274
  • विवेक विहार - 273
  • नेहरू नगर - 268
  • बवाना - 267
  • जहांगीरपुरी - 266
  • रोहिणी - 265
  • पूसा - 262

दिल्ली में सबसे कम AQI वाले 5 इलाके

  • आईजीआई एयरपोर्ट (टी-3) - 137
  • श्री अरबिंदो मार्ग - 137
  • आया नगर - 150
  • आईआईटी दिल्ली - 151
  • लोधी रोड  - 152

 

    follow google news