Delhi Weather Today: घना कोहरे और सर्द हवाओं के बीच दिल्ली के कई इलाकों में 300 पार पहुंचा AQI, IMD ने 4 फरवरी के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का कहर एक बार फिर तेज हो गया है. सुबह घने कोहरे की मोटी चादर राजधानी के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है. इससे इन इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. वहीं प्रदूषण का स्तर भी बिगड़ता नजर आ रहा है. कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया.

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है. पहाड़ों में हुई  बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं ने राजधानी की सुबह को ठिठुरन भरी बना दिया है. यहां सुबह की शुरूआत कोहरे की माेटी चादर से हो रही है. इससे कई इलाकों में लो विजिबिलिटी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज दिल्ली में बादल छाने की संभावना है. ऐसे में लाेगों धूप देखने का असर कम देखने को मिलेगा. वहीं अगर दिल्ली में AQI की बात करे तो ये सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिक दर्ज किया गया. कई इलाकों में AQI 300 से पार रहा. 

Read more!

4 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 4 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. IMD के मुताबिक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं सुबह के समय कई स्थानों पर मध्यम कोहरा रहेगा और कहीं कहीं पर घना कोहरा भी छा सकता है. धुंध इसके लिए मौसम विभाग ने आज पूरे दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया. काेहरे और धुंध के चलते दिल्ली की सड़कों पर कम विजिबिलिटी के कारण सुबह के समय यातायात की रफ्तार पर धीमी रहने की संभावना है.

वहीं अगर तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से कम है. इससे सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग ने फिलहाल किसी बड़े अलर्ट की चेतावनी तो नहीं दी है, लेकिन लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

वहीं, आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर के लोगों को ठंड से तुरंत राहत मिलने के आसार कम ही हैं. 5 फरवरी को भी मध्यम कोहरा छाया रहेगा और तापमान 21 डिग्री के आसपास बना रहेगा. इसके बाद 6 से 8 फरवरी के बीच तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन सुबह का कोहरा लगातार बना रहेगा. वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित एनसीआर के इलाकों में भी अगले 4 से 5 दिनों तक सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है.

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

अगर प्रदूषण की बात करे तो 1 फरवरी रविवार को हुई बारिश के बाद इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिला. लेकिन सोमवार की तुलान में मंगलवार दिल्ली में कई इलाकों में AQI में बढ़ोतरी दर्ज की गई. CPCB के समीर ऐप के मुताबिक मंगलवार शाम पांच बजे तक दिल्ली का एवरेज AQI 272 रिकॉर्ड दर्ज किया गया. कई इलाकों में ये 300 के पार रहा  जो कि बहुत खराब कैटेगरी माना जाता है. इसमें सबसे अधिक जहांगीरपुरी में रिेकॉर्ड किया गया. यहां 354 AQI दर्ज किया गया. वहीं आनंद विहार, विवेक विहार में AQI का स्तर काफी गंभीर रहा. इसमे सबसे कम लोधी रोड में रिकॉर्ड किया गया. 

दिल्ली में सबसे ज्यादा AQI वाले इलाके

  • आनंद विहार - 348
  • विवेक विहार - 333
  • नेहरू नगर - 332
  • वज़ीरपुर - 332
  • चांदनी चौक - 325
  • अशोक विहार - 324
  • पटपड़गंज - 321
  • द्वारका सेक्टर-8 - 317
  • पंजाबी बाग - 317

दिल्ली में सबसे कम AQI वाले  इलाके

  • लोधी रोड - 153
  • आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) - 156
  • आया नगर - 163
  • नरेला - 173
  • आईआईटी दिल्ली - 192

    follow google news