Delhi Weather Update: साफ आसमान और तेज हवाएं… दिल्ली-NCR में 11 अप्रैल से चढ़ेगा पारा, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी ने दी दस्तक! भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 अप्रैल से राजधानी में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जबकि तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा. पिछले 24 घंटों में हल्की गर्माहट के बाद अब अधिकतम तापमान 34 से 36°C तक पहुंच सकता है और आने वाले दिनों में 40°C तक जाने की संभावना है.जानिए दिल्ली-NCR का लेटेस्ट वेदर अपडेट.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

दिल्ली-NCR में मौसम अब तेजी से गर्मी की ओर करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा. अब ठंडक का असर खत्म होते ही गर्मी की दस्तक साफ महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी में पिछले कुछ दिनों से जो तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था, वह अब धीरे-धीरे सामान्य और फिर उससे ऊपर जाने की ओर बढ़ रहा है. 11 अप्रैल से ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा, जब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और तेज धूप के साथ साफ आसमान रहेगा. हालांकि, दिन के समय चलने वाली तेज हवाएं कुछ हद तक राहत जरूर देंगी, लेकिन गर्मी के बढ़ते ट्रेंड को रोक नहीं पाएंगी.

Read more!

पिछले 24 घंटों का मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के मौसम में हल्की गर्माहट बढ़ी है. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रहा. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. इसके बावजूद तापमान सामान्य से नीचे ही बना रहा. इस दौरान पश्चिमी दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनके झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचे. 

11 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है. दिन के समय तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. कुल मिलाकर दिन गर्म रहेगा, लेकिन हवाओं के कारण हल्की राहत महसूस हो सकती है.

आने वाले दिनों में मौसम का रुख

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है. 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 13 अप्रैल को यह 36 से 38 डिग्री तक जा सकता है. 14 अप्रैल तक तापमान 37 से 39 डिग्री और 15-16 अप्रैल तक 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. इससे साफ है कि आने वाले एक हफ्ते में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ेगी और तापमान सामान्य से ऊपर चला जाएगा.

दिल्ली में अनऑथराइज्ड कॉलोनी वालों को कैसे मिलेगी रजिस्ट्री? कैसे करना है आवेदन? जानें सब कुछ 

    follow google news