Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम के बदलते मिजाज के बीच अब गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। यहां सुबह और शाम के समय हल्की धुंध और कोहरे की चादर शहर को ढके रहती है तो वहीं दिन चढ़ने के साथ खिलखिलाती धूप लोगों को सुकून दे रही है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला. फरवरी का ये दूसरा हफ्ता मौसम के हिसाब से दिल्लीवासियों के लिए काफी मिला जुला नजर आ रहा है. यहां तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज आसमान साफ रहेगा की संभावना है। हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में कुहासे का असर देखने को मिलेगा. वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बीते सोमवार के मुकाबले मंगलवार को इसके स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली. यहां 10 से ज्याद इलाकों में AQI 300 पार रिकाॅर्ड किया गया.
ADVERTISEMENT
11 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
आज के मौसम की बात करें तो 11 फरवरी को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय मध्यम स्तर का कुहासा रहने का अनुमान है. इससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है. दिल्ली के प्रमुख जिलों जैसे नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और शाहदरा सहित फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश या भारी तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
वहीं तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और यह सामान्य के आसपास ही बना रहेगा. हालांकि, पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था, जो दिखाता है कि दिन के समय अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 12 और 13 फरवरी को भी आसमान साफ रहेगा और सुबह कुहासा छाए रहने का अनुमान है. हालांकि, 14 फरवरी को मौसम की करवट बदल सकती है; इस दिन दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम समेत अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 और 16 फरवरी के आसपास मौसम की गतिविधियों में हलचल बढ़ सकती है. 15 और 16 फरवरी को फिर से आसमान साफ होने की उम्मीद है, लेकिन सुबह का कोहरा अभी कुछ दिनों तक पीछा नहीं छोड़ेगा .
दिल्ली में प्रदूषण का हाल
दिल्ली के वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पहले जहां कई इलाकों का AQI 300 से कम था. लेकिन अब 10 इलाकों में 300 से पार कर गया है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को शाम 4 बजे तक दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों में मुंडका और नरेला रहा. वही सबसे कम AQI आईएचबीएएस मंदिर मार्ग में दर्ज किया गया
ADVERTISEMENT

