Delhi Weather Today: दिल्ली NCR में खराब हवा का कहर, कई जगहों पर 250 पहुंचा AQI, जानें आने वाले दिनों की वेदर रिपोर्ट

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के बीच ही गर्माहट बढ़ने लगी है और सर्दी की विदाई के संकेत साफ दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने 12 फरवरी को साफ आसमान, सुबह धुंध और बढ़ते तापमान का अलर्ट जारी किया है. इस बीच राजधानी में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पार कर गया है.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में ठंड अब धीरे धीरे करवट लेती जा रही है.  दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है. दिन के समय अब धूप की गरमाहट साफ महसूस होने लगी है. ऐसे में तय समय से पहले ही हाेने वाली इस गर्माहटसे सर्दी की जल्द विदाई के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव की बड़ी वजह सर्दियों में बारिश का लगभग न के बराबर होना माना जा रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत और मैदानी इलाकों में इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावी नहीं रहे. यही वजह रही कि माैसम शुष्क बना रहा। इस बीच अब मौसम विभाग ने आज ने तजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार आज दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा. इस बीच राजधानी के कई इलाकों में AQI 350 पार पहुंच गया है. इससे इन जगहाें पर सांस लेना मुश्किल हो रहा है.

Read more!

12 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अनुसार 12 फरवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहने की उम्मीद है . हालांकि, सुबह के समय धुंध और कुहासा बना रहेगा, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है. नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों में सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रहेगी. इसके अलावा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुहासा देखने को मिल सकता है.

वही अगर तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम काफी उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है. 13 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और यह स्थिति 16 और 17 फरवरी को भी बनी रहेगी, जब पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा दिखेगा. 13 फरवरी को मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. 14 और 15 फरवरी को आसमान फिर से साफ होने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय कुहासा लगातार परेशान करेगा. तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़त होगी, जिससे फरवरी के मध्य में ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगेगा.

दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल

दिल्ली के वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार अब बढ़ोत जा रहा है. कई इलाकों में पहले जहां AQI 300 से कम था. लेकिन अब कई इलाकों में 350 से पार पहुंच गया है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बुधवार शाम 6 बजे तक दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों में आईटीओ और वजीरपुर रहे. वही सबसे कम AQI अरबिंदो मार्ग में दर्ज किया गया. हालांकि, ये भी 206 से ऊपर रहा. हालांकि, गुरुवार सुबह 8 बजे तक हवा कि क्वालिटी में सुधार देखने को मिला. यहां मुंडका में सबसे अधिक AQI दर्ज किया गया. वहीं, पूसा इलाके में सबसे कम दर्ज AQI किया गया.

    follow google news