Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में धीरे-धीरे मौसम का मूड बदलते हुए नजर आ रहा है, जिसकी वजह से फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी का लोगों को एहसास होने लगा है. बीते कुछ दिनों तक जहां कनकनी वाली ठंड और कोहरा लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी, अब वह दौर अपने अंतिम समय में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ सकता है. सुबह के समय हल्की धुंध (मिस्ट) रह सकती है, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन दिन के समय आसमान साफ रहेगा. वहीं दूसरी ओर, AQI अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का मौसम हाल?
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 10-12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24–27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई और पश्चिमी दिशा से लगभग 15 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं.
14 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 फरवरी को दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 26–28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम हल्का सुहावना महसूस होगा.
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक आसमान साफ रहने का अनुमान है. 16 फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं, जबकि 17 और 18 फरवरी को सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 19 फरवरी को फिर से मौसम साफ हो सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.
दिल्ली-NCR AQI अपडेट
दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब (Poor) श्रेणी में दर्ज की गई. 13 फरवरी शाम 6 बजे तक दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI कुछ इस प्रकार रहा:
- Pusa (IMD)- 303
- Shadipur- 262
- Jahangirpuri- 253
- Mundka- 238
- Narela- 237
- Rohini- 237
- Anand Vihar- 236
- Alipur- 227
- Wazirpur- 226
- Ashok Vihar- 225
यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का नाम! UN रिपोर्ट में बड़ा दावा
ADVERTISEMENT

