दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का नाम! UN रिपोर्ट में बड़ा दावा

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले के पीछे पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया है. हमले में 15 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे. जानिए इस रिपोर्ट में क्या-कुछ खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Red Fort Blast Delhi
दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में सामने आया जैश का नाम
Google CTA

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. UN(संयु्क्त राष्ट्र) की एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने अपनी 37वीं रिपोर्ट में साफ किया है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद(Jaish-e-Mohammed) का हाथ था. इस रिपोर्ट को यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की 1267 सैंक्शंस कमेटी के लिए तैयार की गई है, जो ISIL(दाएश), अल-कायदा(Al-Qaeda) और उनसे जुड़े संगठनों पर नजर रखती है. साथ ही इस रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी जिक्र है.