Delhi Weather Today: दिल्ली में 15 जुलाई को बारिश होगी या सिर्फ छाएंगे बादल? IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

न्यूज तक डेस्क

14 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 14 2026 7:31 PM)

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने 15 जुलाई के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए 15 जुलाई को बारिश होगी या सिर्फ बादल छाए रहेंगे, तापमान कितना रहेगा और आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर बड़ा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर बड़ा अपडेट
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में इन दिनों मानसून की सुस्त चाल ने लोगों को बेहाल कर रखा है. आसमान में बादलों की आवाजाही तो लगी हुई है, लेकिन बारिश न होने से उमस और गर्मी झेलनी पड़ रहा है. हालांकि, मंगलवार की सुबह NCR के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन फिर दिनभर उमस बनी रही. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, राजधानी में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में हर किसी की नजरें आसमान की तरफ टिकी हैं कि कब ठंडी फुहारें इस चिपचिपी गर्मी से निजात दिलाएंगी.

Read more!

दिल्ली में 15 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई को दिल्ली के सभी जिलों जैसे उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान दिल्ली के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या आंधी-तूफान जैसी कोई गंभीर चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन बादलों की मौजूदगी के बीच उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करना जारी रखेगी.

क्या है मानसून की स्थिति?

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, देश में इस समय मानसून ट्रफ समुद्र तल पर जम्मू, देहरादून, बाराबंकी, पटना, बांकुरा, कैनिंग से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है. इसके साथ ही, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. उत्तर गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी एक अन्य चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है. इन प्रणालियों के बावजूद दिल्ली को फिलहाल बड़े पैमाने पर मानसून की भारी बारिश का इंतजार है.

आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के मौसम का हाल

अगले कुछ दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो 16 और 17 जुलाई को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. हालांकि, सप्ताहांत यानी 18, 19 और 20 जुलाई से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जब आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. बादलों के इस डेरे से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी और अधिकतम पारा 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: DTC Women Special Bus Route: दिल्ली में महिलाओं के लिए दौड़ेंगी 50 स्पेशल बसें, जानिए पूरा रूट प्लान